आ ओ बच्चो तुम्हें सुनाये शैतानी शैतान की,
नेताओं से बड़ी दुखी है जनता हिंदुस्तान की।
बड़े बड़े नेता शामिल है घोटालो की थाली में,
सूटकेस भर के चलते हैं अपने यहां दलाली में ।
दे धर्म की नहीं चिंता चिंता नीज संतान की ,
नेताओं से बड़ी दुखी हैं जनता हिंदुस्तान की।
चोर लुटेरे भी अब देखो संसद और विधायक हैं,
शीला मुन्नी के प्रेमी ये सचमुच के खलनायक हैं।
भीखमंगो में गिनती कर दी भारत देश महान की,
नेताओं से बड़ी दुखी हे जनता हिंदुस्तान की ।
जनता के आवंटन धन को ,आधा मंत्री खाते हैं,
बाकी की अफसर ठेकेदार मीलकर कर मौज उड़ाते हैं ।
थर्ड क्लास अफसर बन जाते,
फास्ट क्लास चपरासी है,
होशियार बच्चों के मन में छाई अब उदासी है,
गवांर सारे मंत्री बनगय मेधावी खल्लासी है।
आओ बच्चो तुम्हें सुनाई शैतानी शैतान की ,
नेताओं से बड़ी दुखी है जनता हिंदुस्तान की|
No comments:
Post a Comment